कोरबा। कोरबा वन मंडल में नर कंकाल मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम को निरीक्षण के दौरान एक कंकाल मिला। कंकाल में जंग लगा हुआ एक तीर भी था। आशंका जताई जा रही है कि तीर लगने से मौत हुई होगी। बताया जा रहा है कि कंकाल किसी इंसान का नहीं लंगूर का है, हालांकि कंकाल की फॉरेंसिक जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
जानकारी के मुताबिक वन विभाग की एक संस्था के सदस्य 2 दिन पहले सर्वे के लिए कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत बेल के पास स्थित पहाड़ियों में पहुंचे थे। सर्वे के दौरान टीम की नजर पहाड़ी की तलहटी में कंकाल पर पड़ी। करीब जाकर देखा तो कंकाल देखने से किसी इंसान का लग रहा था। कंकाल के बीच एक जंग लगी हुई हथियार भी थी। इसकी सूचना बालको पुलिस को दी गई।
घने जंगल के भीतर नर कंकाल मिलने की सूचना पर बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बेल के समीप दो पहाड़ियों को पार कर दुर्गम क्षेत्र में स्थित खेत नाला के समीप काफी मशक्कत के बाद पहुंची। पुलिस टीम के साथ वन अमला और सीन ऑफ क्राइम के वैज्ञानिक अधिकारी डॉक्टर सत्यजीत कोसरिया और उनकी टीम भी मौजूद थी। पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने कंकाल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि वह नर कंकाल नहीं है, बल्कि लंगूर का कंकाल हो सकता है। कंकाल के पास ही एक हथियार भी था जिसमें जंग लगा हुआ था। इससे आशंका लगाई जा रही है कि लंगूर की मौत तीर के लगने से हुई होगी।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…