छत्तीसगढ़

CG : जगदलपुर मतदाताओं के पंजीयन हेतु 09-10 एवं 16-17 नवंबर को समस्त मतदान केन्द्रों में दो दिवसीय विशेष कैंप किया जाएगा आयोजित

जगदलपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के पंजीयन हेतु  09-10 एवं 16-17 नवम्बर 2024 को समस्त मतदान केन्द्रों में दो दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण वर्ष 2025 की कार्यवाही अंतर्गत अर्हता की तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर 06 जनवरी 2025 को निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।  जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर 2024 तक बूथ लेवल अधिकारी द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, विलोपन, संशोधन की कार्यवाही की जाएगी एवं 29 अक्टूबर 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा।साथ ही साथ सभी मतदान केन्द्रों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की प्रकाशित सूची जनसाधारण के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी ऐसे मतदाता जो 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो और वे किसी कारणवश अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं करा पाये है वे संबंधित मतदान केन्द्रों में  29 अक्टूबर  से 28 नवम्बर 2024 तक मतदान केन्द्रों में जाकर नियत प्ररूप 6 में आवेदन प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में जुडवा सकते है। सभी मतदान केन्द्रों में निःशुल्क आवेदन प्रपत्र उपलब्ध रहेगें। इस संबंध में अपने क्षेत्र के बीएलओ से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है । इस दौरान मृतध्स्थानांतरित मतदाताओं का नाम विलोपन हेतु प्रपत्र 7 में आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते है तथा त्रुटिपूर्ण नामों के सुधार एवं एक ही विधान सभा में एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में परिवर्तन हेतु प्रपत्र-8 में आवेदन बूथ लेबल आफिसर को प्रस्तुत कर सकते है।    अतः इसके अतिरिक्त मतदाता अपना नाम जोडने संशोधन हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के बेबसाइटhttps://voters.eci.gov.in/में ऑन लाइन आवेदन भी प्रेषित कर सकते है, किसी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित के कॉल सेन्टर 1950 अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, जगदलपुर के दूरभाष नंबर 07782-222430 से संपर्क स्थापित किया जा सकता है विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरान्त अन्तिम मतदाता रूप से प्रकाशित मतदाता सूची को 06 जनवरी 2025 को प्रत्येक मतदान केन्द्र, समस्त तहसील कार्यालयों, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (रा०) अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में समस्त नागरिकों के अवलोकन करने हेतु रखा जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

29 minutes ago
CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…

42 minutes ago
CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…

49 minutes ago
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…

54 minutes ago
CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…

59 minutes ago