जगदलपुर। शहर के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत देऊरगांव के पास मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाह तरीके से चल रही बोलेरो ने पीछे से एक टैक्सी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पास से गुजर रही एक बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में टैक्सी में सवार महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कुल 9 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जगदलपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की गति काफी तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
लगातार हो रहे सड़क हादसों से नाराज ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। हालांकि, अफरा-तफरी के बीच चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठी है।
जशपुर। जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस थाने से…
रायपुर. नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छत्तीसगढ़…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र…
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका रायपुर राज्यपाल रमेन…
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण…
डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्र, आज समान…