छत्तीसगढ़

CG : मोबाइल शॉप में 70 लाख की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस …

जशपुर। जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस थाने से महज 5 मीटर की दूरी पर स्थित एक मोबाइल दुकान को निशाना बना लिया। देर रात बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के महंगे मोबाइल पार कर दिए। चोरी की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी किए गए मोबाइलों की कीमत करीब 60 से 70 लाख रुपये बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि, यह बड़ी वारदात बगीचा थाना से महज 5 मीटर की दूरी पर स्थित बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स में हुई। इसके बावजूद चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी टूटे हुए मिले, जिससे आशंका है कि चोरों ने पहचान छिपाने के लिए पहले कैमरों को नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल, पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

kgnews

Recent Posts

CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

बीजापुर । जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी जिला बीजापुर में जिला प्रशासन एवं आजीविका महाविद्यालय…

1 minute ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

धमतरी । शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के…

6 minutes ago
CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

CG : कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

अधिकारियों को स्कूल, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास…

37 minutes ago
CG : जिले में 21 जुलाई को 138.2 मिमी औसत वर्षा…

CG : जिले में 21 जुलाई को 138.2 मिमी औसत वर्षा…

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 21 जुलाई 2026 तक 3014.2 मिमी औसत…

40 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत…

CG : प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत…

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के…

42 minutes ago