छत्तीसगढ़

CG : ‘जनभागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान की तैयारी तेज: 18 से 25 मई तक जनजातीय गांवों में चलेगा विशेष जनभागीदारी अभियान

सूरजपुर/ भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का आयोजन 18 मई से 25 मई 2026 तक किया जाएगा। अभियान के तहत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA) के 284 ग्रामों में व्यापक गतिविधियां संचालित होंगी।
अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, सेवा संतृप्ति, स्वास्थ्य जागरूकता, जनसुनवाई और समस्याओं के त्वरित निराकरण के माध्यम से आमजन की सहभागिता बढ़ाना है। इसके तहत आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर उनके समाधान की कार्रवाई की जाएगी।


अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम हेतु चयनित आदि कर्मयोगी वालंटियरों का पंजीयन 18 मई से पहले पूर्ण करने और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।
अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु वॉल पेंटिंग, साइकिल रैली, फ्लैग मार्च जैसे कार्यक्रम आयोजित कर इसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। चयनित ग्रामों में निवासरत PVTGs एवं जनजातीय हितग्राहियों को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए ग्राम एवं क्लस्टर स्तर पर संतृप्ति शिविर आयोजित होंगे।


प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक चल रहे सुशासन तिहार के साथ अभियान को जोड़ा गया है। इस दौरान फील्ड विजिट, योजनाओं की जानकारी, लाभार्थी संवाद, स्वास्थ्य शिविर और MMU के माध्यम से गांव-गांव स्वास्थ्य जांच, सिकल सेल जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पारंपरिक मुखियाओं, स्वयं सहायता समूहों, NSS, NCC, रेडक्रॉस सोसायटी एवं अन्य सामाजिक संगठनों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।


उल्लेखनीय है कि 11 मई से 7 जून 2026 तक देशभर में “जनजातीय गरिमा उत्सव” भी आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत जनजातीय समुदायों की संस्कृति, उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अंतर्गत नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।
जिला प्रशासन ने अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने हेतु सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

3 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

4 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

4 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

4 hours ago