छत्तीसगढ़

CG : जिले में शासकीय व्यय में मितव्ययिता एवं वित्तीय अनुशासन के लिए दिशा-निर्देश जारी

बालोद, राज्य शासन के निर्देशानुसार बालोद जिले में वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय में अनुशासन सुनिश्चित करने अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में बताया गया है कि जिला मुख्यालय बालोद में सोमवार को होने वाली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विकासखंड स्तरीय अधिकारी वी.सी. के माध्यम से उक्त बैठक में अपनी उपस्थिति देंगें।

इसके साथ ही सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं तहसीलदार साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में वी.सी. के माध्यम से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। जिला मुख्यालय में रहने वाले अधिकारी साप्तहिक समय सीमा बैठक में भौतिक तौर पर अपनी उपस्थिति देंगें। इसी तरह शासकीय वाहनों के उपयोग में पेट्रोल, डीजल के व्यय को न्यूनतम स्तर पर रखा जाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। एक ही गंतव्य की ओर जाने वाले विभागों के अधिकारियों के लिए वाहन पूलिंग की व्यवस्था करेंगें। इसी प्रकार की व्यवस्था विकासखंड स्तर के अधिकारियों के लिये भी लागू की गई है।

   शासकीय कार्यालयों में विद्युत उर्जा का उपयोग आवश्यकता होने पर ही की जाए। कार्यालयीन समय के पश्चात सभी विद्युत उपकरणों लाइट, पंखे, ए.सी., कप्यूटर को अनिवार्य रूप से बंद कर शासकीय भवनों में ऊर्जा की बर्बादी को रोका जाना सुनिश्चित करेंगे। जिला या विकासखंड स्तरीय बैठकों में प्रिंटेड पेपर, बुकलेट्स के स्थान पर पीडीएफ, पीपीटी इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि का उपयोग सुनिश्चित करने के साथ कार्यालयीन पत्र और नस्तियों का संचालन अनिवार्य रूप से ई ऑफिस के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव जिले में अब तक 1708.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 40.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1708.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 40.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

24 seconds ago
राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है। डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित…

2 minutes ago
राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव : उप निरीक्षक संवर्ग, सूबेदार एवं प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा 12 जुलाई को, जिले में सभी तैयारियां पूर्ण

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

33 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बैकलॉग भर्ती होगी तेज, मुख्य सचिव ने सचिवों को दिए खाली पद भरने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में बैकलॉग भर्ती होगी तेज, मुख्य सचिव ने सचिवों को दिए खाली पद भरने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों…

42 minutes ago
मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न

- स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बनी रणनीति…

46 minutes ago