छत्तीसगढ़

CG : जाम छलका रहे थे दो दोस्त, इस बात को लेकर हुआ झगड़ा…एक ने किया सुसाइड

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के लच्छनपुर गांव में एक युवक ने दोस्त से लड़ाई होने के बाद आत्महत्या कर ली। शराब सेवन करते समय दोनों में उठी बहस मारपीट में तब्दील हो गई। जिसके बाद घर आकर युवक ने फांसी से लटकर जान दे दी।  परिजन उसे फांसी से उतारकर आनन-फानन में जिला चिकित्सालय बलौदा बाजार पहुँचे लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने करही बाजार, सिटी कोतवाली थाने में मामले की शिकायत की।  पत्नी के चरित्र को लेकर हुआ विवाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक को शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मर्ग जांच के दौरान गवाहों एवं मृतक के परिजनों से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि 2 मई को शाम करीब 6 बजे मृतक राकेश पाटले अपने मोहल्ले के धनलाल जांगड़े उर्फ धन्ना जांगड़े के साथ गांव के जमनईया पुलिया के नीचे शराब सेवन कर रहा था। इसी दौरान राकेश ने नशे की स्थिति में धनलाल के पत्नी के चरित्र के बारे में उल्टी सीधी बातें करने लगा, जिससे आक्रोशित धनलाल ने राकेश को 2-3 झापड़ मार दिया और उसके नये मोबाइल को पटककर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।  इस घटना के बाद दु:खी युवक ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताते हुए अपना गला रेतने की कोशिश की। परिजनों की समझाइश के बाद कमरे में जा कर युवक ने आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धनलाल ऊर्फ धन्ना जांगड़े (23 वर्ष), पिता प्रकाश जांगड़े, लच्छनपुर चौकी निवासी पर धारा 306 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

kgnews

Recent Posts

38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, ज्यादा वेतन लेने वालों पर गिरेगी गाज

38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, ज्यादा वेतन लेने वालों पर गिरेगी गाज

भोपाल  प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य…

18 minutes ago
इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार: 18 जून से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार: 18 जून से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर इंदौर में लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो का सफर बढ़ेगा और यात्री भी।…

28 minutes ago
महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

उज्जैन उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन…

29 minutes ago
सिंहस्थ से पहले मिलेगी मेडिसिटी की सौगात, मध्यप्रदेश की पहली हेल्थ सिटी का काम तेज

सिंहस्थ से पहले मिलेगी मेडिसिटी की सौगात, मध्यप्रदेश की पहली हेल्थ सिटी का काम तेज

उज्जैन  उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है। सरकार इसे…

29 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

10 hours ago