पन्ना टाइगर रिजर्व में हथिनी कृष्ण कली और मोहन कली ने जन्मे बच्चे, मां-बच्चा दोनों स्वस्थ

पन्ना
 पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बार फिर खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां आने वाले पर्यटकों और वाइल्ड लाइफ के लिए बड़ी खुशी की बात है। अब पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों ओर तेंदुआ के साथ-साथ हांथियो कि संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इसके चलते पन्ना टाइगर रिजर्व का प्रंबधन काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहा है।

दरअसल, पन्ना टाइगर रिजर्व की दो हथनियों मोहनकली और कृष्णकाली दोनो ने बच्चों को जन्म दिया। इससे पन्ना टाइगर रिजर्व में अब हांथियों का कुनबा बढ़ गया है। यहां अब हाथियों की संख्या 16 से बढ़कर 18 हो गई है। दोनों ही नन्हे हाथी पूरे तरीके से स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं। वहीं, वेटेनरी डॉक्टर निरंतर इन दोनों नन्हें बच्चों की देख रेख कर रहे हैं।

काफी अहम है हाथी

फील्ड डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों का बड़ा महत्व रहता है। यहां आने वाले पर्यटकों को हाथियों पर सवारी कराकर रिजर्व क्षेत्र में घुमाया जाता है। इसके साथ ही कई बार बाघों को ट्रेंकुलाइज करने और रेस्क्यू करने में इन हाथियों की सहायता ली जाती है। इसके साथ ही बारिश के समय पन्ना टाइगर रिजर्व में इन्ही हांथियो की मदद से वन विभाग के रेस्क्यू और अन्य दल के कर्मी आवागवन करते हैं। इसके अलावा अन्य वन्यजीवों की निगरानी भी हाथियों की मदद से आसानी से की जाती है। इसलिए दो नए मेहमान आने से उत्साह का माहौल है।

बाघ का कुनबा बढ़ाने में हाथियों का योगदान

पन्ना टाइगर रिजर्व में इस समय बाघों की संख्या 70-80 के बीच पहुंच चुकी है। इसमें सबसे बड़ा योगदान हाथियों का ही है। कई बार मिसिंग हुए बाघों को तलाशने में हाथियों का उपयोग होता है। इसके साथ ही इलाज करने के लिए बाघों को ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी हाथियों की मदद ली जाती है। इनके ऊपर बैठकर यह काम करना आसान होता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

6 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

6 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

7 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

7 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

7 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

7 hours ago