छत्तीसगढ़

CG : जिला में 09 मई को लगेगी न्याय की चौपाल : राष्ट्रीय लोक अदालत में मिनटों में सुलझेंगे वर्षों पुराने विवाद

मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, जनकपुर सहित सभी राजस्व न्यायालयों में होगा प्रकरणों का निराकरण

एमसीबी/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 09 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय बैकुण्ठपुर जिला कोरिया, सिविल न्यायालय मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, जनकपुर तथा जिला एमसीबी के सभी राजस्व न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर जिलेभर में व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत में आपराधिक राजीनामा योग्य प्रकरण, दीवानी मामले, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक एवं विद्युत विभाग से संबंधित विवाद, निष्पादन प्रकरण, पारिवारिक विवाद सहित ऐसे बैंक प्रकरण जिनका अभी न्यायालय में प्रस्तुतिकरण नहीं हुआ है, उनका भी निपटारा किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु विगत दो माह से लगातार तैयारी की जा रही है। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश पारीक द्वारा सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ता संघ, जिला कलेक्टर बैकुण्ठपुर कोरिया, जिला कलेक्टर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा पुलिस अधीक्षक बैकुण्ठपुर एवं मनेंद्रगढ़ के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को लोक अदालत में रखने एवं उनके निराकरण में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी पक्षकारों से अपील की गई है कि जिनके प्रकरण न्यायालयों में लंबित हैं, वे राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने मामलों का त्वरित एवं सरल समाधान प्राप्त करें। लोक अदालत के माध्यम से समय, धन और अनावश्यक न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलने के साथ-साथ आपसी संबंधों में भी मधुरता बनी रहती है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…

32 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

34 minutes ago
राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…

36 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव ।  कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…

50 minutes ago
छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

बीजापुर. सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…

51 minutes ago