CG : जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया…

रायगढ़ में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए प्लास्टिक प्रदूषण पर अभिनव समाधान

रायपुर । “विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इसके प्रयोग से जीवन स्तर सुधरता है और समाज की अनेक समस्याओं का समाधान भी संभव है।” पीएम नटवर स्कूल, रायगढ़ में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सात विकासखंडों से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट वैज्ञानिक प्रयोगों तथा तार्किक प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। इस वर्ष विज्ञान सेमिनार का विषय “प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना” रखा गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी नवीन तकनीकों, पुनर्चक्रण के उपायों और प्लास्टिक के विकल्पों पर अपने नवाचारपूर्ण विचार एवं वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत किए।

विज्ञान के नवाचार वैज्ञानिक समझ और जागरूकता बढेगी

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इसके प्रयोग से जीवन स्तर सुधरता है और समाज की अनेक समस्याओं का समाधान भी संभव है।” उन्होंने विद्यार्थियों को नई सोच, नई दिशा और प्रयोगधर्मी दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन विज्ञान से संबंधित समाचार, टीवी कार्यक्रम और समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालनी चाहिए, जिससे उनकी वैज्ञानिक समझ और जागरूकता बढ़ेगी। नोडल अधिकारी ने कहा कि सभी विकासखंडों से आए विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी आगामी जोन स्तरीय प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और आगे राज्य स्तर तक पहुँचेंगे।

निर्णायक मंडल

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ अत्यंत प्रभावशाली रहीं। उन्होंने राज्य स्तर पर प्रदर्शन को और बेहतर बनाने हेतु उपयोगी सुझाव दिए। निर्णायक मंडल में दिनेश वर्मा (शा. उ. विद्यालय, गोरखा), अनुपम तिवारी (शा. उ. मा. विद्यालय, गेरवानी) तथा किरण कुमार पटेल (शा. उ. मा. विद्यालय, तारापुर) शामिल थे।

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर सान्वी पटेल

विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का आधार है। विद्यार्थियों को अपने नवाचारों के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण जैसी वैश्विक समस्या के समाधान में योगदान देना चाहिए। इस आयोजन में जिले के सातों विकासखंडों के विद्यार्थी शामिल हुए। परिणामस्वरूप प्रथम स्थान सान्वी पटेल (विकासखंड धरमजयगढ़), द्वितीय स्थान आकांक्षा चौधरी (पुसौर) तथा तृतीय स्थान निधि प्रधान (घरघोड़ा) ने प्राप्त किया। चयनित विद्यार्थी अब जोन स्तरीय विज्ञान सेमिनार में रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन अंकुश"…

8 minutes ago
CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

दुर्ग: साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा और पूर्व विधायक अरुण वोरा की…

12 minutes ago
CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

रायपुर: रायपुर प्रेस क्लब के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम "हमर पहुना" के अंतर्गत प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु…

19 minutes ago
राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक, बेसिक पुलिसिंग मजबूत करने और अपराधियों…

34 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि …

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि …

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण…

40 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले: बुद्धिमत्ता के बलबूते युवा विश्व में बना सकते हैं अपनी पहचान, 591 प्रतिभाओं का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले: बुद्धिमत्ता के बलबूते युवा विश्व में बना सकते हैं अपनी पहचान, 591 प्रतिभाओं का सम्मान

बुद्धिमत्ता के बलबूते विश्व में पहचान बना सकते हैं युवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव रवीन्द्र भवन…

42 minutes ago