त्योहारों पर रेलवे का तोहफा: दपूम रेलवे ने शुरू की 5 पूजा स्पेशल ट्रेनें, आसान बुकिंग से मिलेगी कंफर्म सीट

बिलासपुर

दीपावली, छठ पूजा और अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई फेस्टिवल/पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. रेलवे का उद्देश्य है कि लोग त्योहारों में घर तक आसानी से और आराम से पहुंच सकें, टिकट को लेकर परेशान हुए बिना.

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन ट्रेनों में यात्रियों को “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर कंफर्म सीटें उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यात्रा के दौरान सीट की अनिश्चितता खत्म होगी और लोगों को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुखद यात्रा अनुभव मिलेगा.

प्रमुख फेस्टिवल/पूजा स्पेशल ट्रेनों का विस्तृत विवरण
1. बिलासपुर–यलहंका (बेंगलुरु) पूजा स्पेशल (गाड़ी संख्या 08261/08262) :

यह ट्रेन 9 सितंबर से 18 नवंबर 2025 तक कुल 22 फेरे लगाएगी.

    गाड़ी संख्या 08261 (बिलासपुर–यलहंका): हर मंगलवार को चलेगी.
    गाड़ी संख्या 08262 (यलहंका–बिलासपुर): हर बुधवार को चलेगी.

इस ट्रेन में एसी-III, एसी-III इकॉनमी और स्लीपर कोच में पर्याप्त बर्थ उपलब्ध हैं. और मुख्य ठहराव बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया हैं.

2. दुर्ग–सुल्तानपुर पूजा स्पेशल (गाड़ी संख्या 08763/08764)

यह ट्रेन 13 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक कुल 12 फेरे लगाएगी.

    गाड़ी संख्या 08763 (दुर्ग–सुल्तानपुर): हर शनिवार को चलेगी.
    गाड़ी संख्या 08764 (सुल्तानपुर–दुर्ग): हर रविवार को चलेगी.

यात्रियों के लिए एसी-II, एसी-III, एसी-III इकॉनमी और स्लीपर कोच में सीटें उपलब्ध हैं. साथ ही इसके मुख्य ठहराव दुर्ग, रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया हैं.

3. दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल (गाड़ी संख्या 08760/08761)

दिल्ली की ओर यात्रा करने वालों के लिए यह विशेष ट्रेन 5 अक्टूबर से 24 नवंबर 2025 तक 8 फेरे लगाएगी.

    गाड़ी संख्या 08760 (दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन): हर रविवार को चलेगी.
    गाड़ी संख्या 08761 (हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग): हर सोमवार को चलेगी.

इसमें एसी-II, एसी-III, एसी-III इकॉनमी और स्लीपर श्रेणियों में पर्याप्त बर्थ उपलब्ध हैं. साथ ही इसके मुख्य ठहराव दुर्ग, रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया हैं.

4. नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–जयनगर पूजा स्पेशल (गाड़ी संख्या 08869/08870)

यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 8 नवंबर 2025 तक बिहार और झारखंड की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष रूप से चलाई जा रही है.

    गाड़ी संख्या 08869 (इतवारी–जयनगर): हर गुरुवार को चलेगी.
    गाड़ी संख्या 08870 (जयनगर–इतवारी): हर शनिवार को चलेगी.

इसके मुख्य ठहराव गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ हैं.

5. नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–शालीमार पूजा स्पेशल (गाड़ी संख्या 08865/08866)

यह ट्रेन यात्रियों को कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त फेरे में चलाई जा रही है.

    गाड़ी संख्या 08865 (इतवारी–शालीमार): 13 और 20 अक्टूबर (सोमवार).
    गाड़ी संख्या 08866 (शालीमार–इतवारी): 14 और 21 अक्टूबर (मंगलवार).

इस ट्रेन के मुख्य ठहराव गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ हैं.

Admin

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

9 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

9 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

10 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

10 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

11 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

11 hours ago