कोचिंग हेतु काउन्सलिंग सम्पन्न, 28 मई से शुरू होगी कक्षाएं
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वंसत के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से NEET/JEE कोचिंग हेतु सरगुजा जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु काउन्सलिंग का आयोजन किया गया है। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं काउन्सलिंग समिति के अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने छात्र-जीवन से जुड़ी हुई बातें मुख्य रूप से अनुशासन, मोबाइल का न्यूनतम प्रयोग एवं छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र होने कहा। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित कोचिंग संस्थान एलेन रायपुर के शिक्षकों द्वारा कोचिंग एवं अध्ययन प्रक्रिया के सन्दर्भ में विस्तार से अवगत कराया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने बताया कि कोचिंग की कक्षाएं 28 मई 2026 से प्रारंभ होगी, जिस हेतु चयनित सभी छात्र – छात्राओं के जिला मुख्यालय से रायपुर कोचिंग तक पहुंचाने की व्यवस्था दी गई है। छात्र-छात्राओं का चयन कक्षा 10 वीं के बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर किया गया है। मेडिकल एवं इंजीनियरिंग में रुचि अनुसार प्रवेश परीक्षा NEET/JEE 2028 की तैयारी हेतु जिला स्तरीय मेरिट सूची में सम्मिलित बच्चों की इस चयन प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पूर्णतः पालन किया गया है। कोचिंग हेतु कुल 50 पात्र छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा चयनित किया गया है। कोचिंग, आवास एवं भोजन, अध्ययन सामग्री की व्यवस्था कलेक्टर अजीत वसंत के द्वारा जिला खनिज न्यास द्वारा किया जाना निर्देशित है। जिस हेतु रायपुर कोचिंग केंद्र निर्धारित किया गया है। काउन्सलिंग प्रक्रिया में सम्बंधित अधिकारी,छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
बिलासपुर। पेंडारी में रहकर खेती किसानी करने वाले एक व्यक्ति के बेटे को उसके ही…
रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…