छत्तीसगढ़

CG : जिले के शासकीय विद्यालय के 50 मेधावी बच्चों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए NEET/JEE की मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

कोचिंग हेतु काउन्सलिंग सम्पन्न, 28 मई से शुरू होगी कक्षाएं

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वंसत के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से NEET/JEE  कोचिंग हेतु सरगुजा जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु काउन्सलिंग का आयोजन किया गया है। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं काउन्सलिंग समिति के अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल ने  छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने छात्र-जीवन से जुड़ी हुई बातें मुख्य रूप से अनुशासन, मोबाइल का न्यूनतम प्रयोग एवं छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र होने कहा। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित कोचिंग संस्थान एलेन रायपुर के शिक्षकों द्वारा कोचिंग एवं अध्ययन प्रक्रिया के सन्दर्भ में विस्तार से अवगत कराया गया। 

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने बताया कि कोचिंग की कक्षाएं 28 मई 2026 से प्रारंभ होगी, जिस हेतु चयनित सभी छात्र – छात्राओं के जिला मुख्यालय से रायपुर कोचिंग तक पहुंचाने की व्यवस्था दी गई है। छात्र-छात्राओं का चयन कक्षा 10 वीं के बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर किया गया है। मेडिकल एवं इंजीनियरिंग में रुचि अनुसार प्रवेश परीक्षा NEET/JEE 2028 की तैयारी हेतु जिला स्तरीय मेरिट सूची में सम्मिलित बच्चों की इस चयन प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पूर्णतः पालन किया गया है। कोचिंग हेतु कुल 50 पात्र छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा चयनित किया गया है। कोचिंग, आवास एवं भोजन, अध्ययन सामग्री की व्यवस्था कलेक्टर अजीत वसंत के द्वारा जिला खनिज न्यास द्वारा किया जाना निर्देशित है। जिस हेतु रायपुर कोचिंग केंद्र निर्धारित किया गया है। काउन्सलिंग प्रक्रिया में सम्बंधित अधिकारी,छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

7 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

7 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

8 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

8 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

8 hours ago