अवर्गीकृत

CG : टिकरापारा में चाकूबाजी, दानिश हुसैन घायल …

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित टिकरापारा थाना क्षेत्र के चिश्तिया नगर इलाके में देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसमें एक युवक पर 8 से 9 लोगों के समूह ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, हमलावर अचानक पहुंचे और परिवार पर हमला करने की कोशिश की, जिसमें दानिश हुसैन, उसकी मां, बड़ी मां और बहन को निशाना बनाया गया। हालांकि परिजनों के अनुसार बाकी सदस्यों को चोट नहीं लगी, लेकिन दानिश हुसैन के पीठ पर चाकू से गंभीर चोट आई है।

घटना सरजूबांधा तालाब और संजय नगर इलाके के पास हुई बताई जा रही है। बताया गया है कि हमलावरों ने पहले परिवार के अन्य सदस्यों को मारने की कोशिश की, लेकिन उस दौरान दानिश पर हमला कर दिया गया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल दानिश को तुरंत मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने हत्या की नीयत से हमला किया। परिवार का कहना है कि हमलावर दानिश के बड़े भाई को निशाना बनाकर आए थे, लेकिन बीच-बचाव के दौरान दानिश पर हमला हो गया।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावरों की पहचान और उनकी संख्या की पुष्टि की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना अचानक हुई और हमलावर तेज धार हथियारों के साथ आए थे। इस हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

12 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

17 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी…

22 minutes ago
चौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

चौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम…

26 minutes ago
ग्लोबल स्किल्स पार्क में साइबर सिक्योरिटी और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

ग्लोबल स्किल्स पार्क में साइबर सिक्योरिटी और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश को फ्युचर रेडी, प्रतिभा-संपन्न और प्रौद्योगिकी-संचालित राज्य बनाने…

28 minutes ago
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा…

40 minutes ago