छत्तीसगढ़

CG : डॉक्टर को पीटने लगा महिला मरीज का पति, गिरफ्तार

बलरामपुर । जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टर से बदसलूकी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था. उसने नशे की हालत में अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात की है. जब नशे में धुत व्यक्ति अपनी पत्नी का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा और नाईट ड्यूटी पर लगे डॉक्टर स्टाफ से बदसलूकी और गाली गलौज करने लगा. वहीं अपनी पत्नी और बच्चों से भी मारपीट पर उतारू हो गया. डॉक्टर ने जब उसे समझाने का प्रयास किया तो डॉक्टर से भी उलझ गया. इसके बाद घटना की जानकारी डॉक्टर मनोज यादव ने वाड्रफनगर पुलिस को दी. मामले में चौकी प्रभारी डाकेस्वर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति को पुलिस चौकी लाया गया है. डॉक्टरों की शिकायत के आधार पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं घटना के बाद डॉक्टरों ने एक बार फिर अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की है.

kgnews

Recent Posts

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

11 minutes ago
CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…

24 minutes ago
CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…

30 minutes ago
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…

35 minutes ago
CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…

41 minutes ago
सुकमा में प्रार्थना सभा बनी रणभूमि, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई ग्रामीण घायल

सुकमा में प्रार्थना सभा बनी रणभूमि, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई ग्रामीण घायल

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पालेम के…

45 minutes ago