कोरबा। जिले के तीन अलग- अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। तीनों मामलों में पाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहली घटना पाली थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां बिलासपुर-कटघोरा मुख्य मार्ग NH 130 पर मुनगाडीह के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में छोटा हाथी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार एक अन्य युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरी घटना पाली थाना अंतर्गत से आई है। जहां दीपका-पाली मार्ग पर धौराभाटा के पास ट्रेलर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई. दूसरे का पाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। तीसरी घटना पाली थाना के डूमरकछार ओवर ब्रिज हाईवे में घटना सामने आई है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इस बाइक सवार युवक अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। तीनों मामलों में पाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर/दुर्ग. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के भर्ती घोटाले में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय…
हिन्दी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा से युवा प्रेरणा लें : राज्यपाल पटेल सप्रे संग्रहालय में…
कोंडागांव/रायपुर. सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को कोंडागांव जिले के ग्राम…
जबलपुर हाईकोर्ट जस्टिस विवेक जैन ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था 31 सप्ताह से अधिक…
मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग फोटोयुक्त…
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी, सुरक्षा के साथ बढ़ा आत्मसम्मान और भविष्य का विश्वास…