छत्तीसगढ़

CG : ड्राइवर समेत 3 की मौत, कोरबा में हुए हादसे …

कोरबा। जिले के तीन अलग- अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। तीनों मामलों में पाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहली घटना पाली थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां ​बिलासपुर-कटघोरा मुख्य मार्ग NH 130 पर मुनगाडीह के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में​ छोटा हाथी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार एक अन्य युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरी घटना ​पाली थाना अंतर्गत से आई है। जहां दीपका-पाली मार्ग पर धौराभाटा के पास ट्रेलर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस ​हादसे में एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई. दूसरे का पाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। तीसरी घटना पाली थाना के डूमरकछार ओवर ब्रिज हाईवे में घटना सामने आई है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इस बाइक सवार युवक अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। तीनों मामलों में पाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : माया वर्मा को पीएचडी …

CG : माया वर्मा को पीएचडी …

रायपुर । तांभवी कॉलेज धूसेरा की असिस्टेंट प्रोफेसर माया वर्मा को शिक्षा पर उच्चतर माध्यमिक…

45 seconds ago
CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं …

CG : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे कोण्डापल्ली, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं …

बीजापुर । प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को बीजापुर जिले…

9 minutes ago
राजनांदगांव : 4 जून को जिले के 22 केंद्रों में होगी डी.एड. प्रवेश परीक्षा…

राजनांदगांव : 4 जून को जिले के 22 केंद्रों में होगी डी.एड. प्रवेश परीक्षा…

6712 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुबह 9.30 बजे बंद हो जाएंगे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार…

10 minutes ago
राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर ग्राम कोटराभांठा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर ग्राम कोटराभांठा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर…

15 minutes ago
राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 को सोमनी में…

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 को सोमनी में…

विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर की जाएगी भर्ती राजनांदगांव । जिला…

20 minutes ago
CG : सहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहू …

CG : सहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहू …

दुर्ग। राज्य में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले किसानों को हो रही खाद की…

20 minutes ago