गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने गुरुवार को पेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गिरारी के बगबुड़ा तालाब में और ग्राम पंचायत कुदरी के हुलका तालाब में चल रहे गहरीकरण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत इन तालाबों में गहरीकरण का कार्य चल रहा है।
कलेक्टर ने बगबुड़ा तालाब गहरीकरण कार्य में लगे मजदूरों की उपस्थिति, कार्य के घंटे, नियमित मजदूरी भुगतान, जियो टैगिंग आदि की जानकारी ली। उन्होंने मजदूरों की सुविधा के लिए छाया एवं पानी की व्यवस्था करने तथा तालाब के मेढ़ों पर बरसात के मौसम में वृक्षा रोपण कराने के निर्देश दिए। इसी तरह हुलका तालाब में चल रहे गहरीकरण कार्य का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बेमेतरा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु…
बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से हमला…
रायपुर। राजधानी रायपुर में लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट को…
रायपुर। धरसींवा विकासखंड के ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद…
कोरबा। मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग…
सरगुजा । सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों…