छत्तीसगढ़

CG : त्यौहारी सीजन को देखते हुए अमानक मिठाई व खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नजर रखें

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने त्यौहारी सीजन में अमानक मिठाई एवं खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नजर रखने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। निर्देशों के परिपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दीपावली की त्यौहारी सीजन में जिला बेमेतरा के अंतर्गत, मिठाई दुकान, होटल, बेकरी शॉप, खाद्य निर्माता फर्म इत्यादि खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है।

जिला बेमेतरा के अंतर्गत चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता जांच हेतु कुल 67 खाद्य नमूनों का जांच किया गया जिसमें कुल 08 अमानक एवं 59 मानक पाए गए। अमानक खाद्य पदार्थ को मौके पर नष्ट कराया गया एवं बॉबी स्वीट्स, लक्की होटल, सरस्वती स्वीट्स, मुरारी रेस्टोरेंट, जोधपुर स्वीट्स, मधुबन स्वीट्स, माहेश्वरी फूड्स इत्यादि से मुख्यतः मिष्ठान जैसे कलाकंद, मिल्क केक, मथुरा पेड़ा, बालुशाही, काजू कतली, मलाई चमचम, मेसुर पाक, खोवा बर्फी तथा डेयरी फर्म जैसे कृष्णा डेयरी नवागढ़ से दही और पनीर का नमूना संकलित किया गया तथा अनियमिमता पाए जाने पर नोटिस दी गई तथा झरना डेयरी से दूध, पनीर, दही इत्यादि का नमूना संकलित किया गया तथा अवमानक पाए गए खाद्य मिठाई सामग्री नष्ट कि गयी। 

इसी प्रकार कोल्डड्रिंक एक्सपायर्ड पाए जाने पर मौके पर नष्टीकरण करवाकर भविष्य में ऐसे किसी भी खाद्य पदार्थ का भंडारण/विक्रय नहीं करने निर्देशित किया गया। जिले के आमजन से अपील है कि खुले एवं पैक्ड खाद्य पदार्थों के उत्पादन एवं अवसान तिथि की पूर्ण जानकारी खाद्य कारोबारकर्ता से लेने के पश्चात ही खाद्य पदार्थों का क्रय व उपभोग करें।उक्त कार्यवाही खाद्य एवं औषधि प्रशासन, बेमेतरा (छ.ग.) एवं चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला जिला दुर्ग की संयुक्त टीम द्वारा की गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

42 minutes ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

50 minutes ago
CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…

55 minutes ago
16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

58 minutes ago
सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी

सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली…

1 hour ago
CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…

1 hour ago