रायगढ़। जिले में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगा है। पीड़िता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के गंज पीछे की रहने वाली श्रुति शर्मा (24) की शादी दिसंबर 2023 में महाराष्ट्र के वर्धा जिले के ग्राम भामटीपुरा निवासी विशाल पटियाल से सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी।
शादी के अगले ही दिन से पति विशाल पटियाल, ससुर राजेश पटियाल, सास अनिता पटियाल और जेठ राहुल पटियाल ने उसे दहेज में घटिया सामान लाने की बात कहकर ताने देना और मारपीट करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि ससुराल पक्ष बार-बार उसके मायके में फोन कर कभी 50 हजार तो कभी 1 लाख रुपए लाने का दबाव डालते थे। जब वह इसका विरोध करती, तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। लगातार प्रताड़ना झेलने के बाद भी श्रुति ने समझौते की कोशिश की, लेकिन 13 अक्टूबर 2025 को उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने मायके लौटी और महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला थाना पुलिस ने 6 नवंबर को दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया, लेकिन ससुराल पक्ष ने श्रुति को अपने साथ ले जाने से इनकार करते हुए तलाक की बात कही।
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…