छत्तीसगढ़

CG : दुर्ग पुलिस ने कोयला कारोबारी को किया गिरफ्तार …

दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में चोरी का कोयला स्टोर खरीदी-बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने जांच के दौरान पुलिस को फर्जी जीएसटी बिल पेश किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 3 लाख रुपये का कोयला बरामद किया है। दरअसल, दुर्ग पुलिस पिछले कुछ दिनों से लगातार अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी बीच खुर्सीपार गेट के पास विजय केसरवानी द्वारा अवैध कोयला भंडारण की सूचना पर गोदाम में दबिश दी, जहां 3 लाख रुपए कीमत का 15.530 टन कोयला बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि विजय केसरवानी रेलवे और बीएसपी से कोयला चोरी कर बेचने का काम करता है। पुलिस की टीम ने केसरवानी से जब कोयले की जानकारी मांगी तब उसने खरीदी-बिक्री का बाकायदा जीएसटी बिल पेश किया। जीएसटी बिल की जब छानबीन की गई तो पता चला कि जीएसटी बिल फर्जी है। इसके बाद पुलिस ने फौरन विजय केशरवानी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि वह चोरी का कोयला खरीदता है। उसने बताया कि की फर्जी जीएसटी के दस्तावेज राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा के जरिए बनाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विजय केशरवानी, राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

34 minutes ago
राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…

35 minutes ago
मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …

मोहला। फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का…

38 minutes ago
CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

CG : मजदूर नहीं लौटा घर, आंगनबाड़ी में मिली लाश …

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरफतराई में उस समय सनसनी फैल गई,…

43 minutes ago
मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

मुद्रा लोन और बिहान योजना ने बदली प्रीति गुप्ता की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’ महिलाओं…

47 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

CG : उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर व अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण का लिया जायजा …

उत्तर बस्तर कांकेर । उप मुख्यमंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री श्री साव ने कांकेर…

55 minutes ago