CG : दुर्ग-रायपुर रोड में आवागमन करने से पहले पढ़ लें ये खबर …

रायपुर। दुर्ग-भिलाई से रायपुर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी टोल के पास खारून नदी ब्रिज की मरम्मत का काम आज से शुरू हो रहा है। इसके चलते अगले एक महीने तक खारुन पुल बंद रहेगा। इस रूट पर ट्रैफिक ‘वन-वे’ रहेगा। रायपुर और दुर्ग पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए 44 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान

रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय, आरंग, अभनपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सेलूद -पाटन-अभनपुर मार्ग का उपयोग करें।

दुर्ग भिलाई रिसाली उतई से रायपुर आने वाले वाहन चालक सेलूद-फूंडा—जामगांव— मोतीपुर— अमलेश्वर— से रायपुर आने वाले मार्ग का उपयोग करें।

चरोदा कुमारी भिलाई 3 से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सिरसा गेट– मोतीपुर —अमलेश्वर —से रायपुर –मार्ग का उपयोग करें।

कुम्हारी अहिरवार से रायपुर आने वाले वाहन चालक कुम्हारी —उरला —खमरिया– अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें

कुम्हारी टोल से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक कुम्हारी टोल बाद चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग का उपयोग करें।

रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालक जैसे कार चालक और बाइक चालक चन्दनीडीह ग्राम से लेफ्ट होकर पुराना रपटा/ पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे।

रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले कार और बाइक भटगांव से अमलेश्वर मोतीपुर होकर दुर्ग /रायपुरा से अमलेश्वर मोतीपुर होकर भिलाई और दुर्ग जाने इस मार्ग का उपयोग करे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : मुरूम एवं चूना पत्थर गिट्टी खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करने पर 1 जेसीबी, 2 हाईवा एवं 1 माजदा जप्त ….

राजनांदगांव : मुरूम एवं चूना पत्थर गिट्टी खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करने पर 1 जेसीबी, 2 हाईवा एवं 1 माजदा जप्त ….

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…

8 minutes ago
राजनांदगांव : खनिज विभाग की कार्रवाई में रेत एवं चूना पत्थर, गिट्टी का अवैध परिवहन करने पर 4 हाईवा जप्त …

राजनांदगांव : खनिज विभाग की कार्रवाई में रेत एवं चूना पत्थर, गिट्टी का अवैध परिवहन करने पर 4 हाईवा जप्त …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…

19 minutes ago
दिल्ली में CM विष्णु देव साय की CM रेखा गुप्ता से मुलाकात, सुशासन और विकास पर चर्चा

दिल्ली में CM विष्णु देव साय की CM रेखा गुप्ता से मुलाकात, सुशासन और विकास पर चर्चा

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर हैं. अपने व्यस्त दिल्ली दौरे पर सीएम…

26 minutes ago
CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 5 से 18 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन …

CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 5 से 18 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…

27 minutes ago
CG : कृषकों को रासायनिक खाद वितरण प्रारंभ …

CG : कृषकों को रासायनिक खाद वितरण प्रारंभ …

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । किसानों द्वारा खरीफ की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। जिले में इस…

41 minutes ago
CG : सारंगढ़ जिला अस्पताल में होगा ‘सुरक्षित मातृत्व मेला’ …

CG : सारंगढ़ जिला अस्पताल में होगा ‘सुरक्षित मातृत्व मेला’ …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन सारंगढ़- बिलाईगढ़ द्वारा मातृ-शिशु…

46 minutes ago