छत्तीसगढ़

CG : दूसरे दिन भी जारी रही बीएसपी की अवैध कब्जे पर कार्यवाही

भिलाई इस्पात संयंत्र के संपदा न्यायालय के आदेश पर संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा, ट्रैफिक पुलिस व भिलाई नगर पालिक निगम के साथ मिलकर अवैध कब्जेधारियों तथा सड़क किनारे अवैध रूप से लगे ठेले, गुमठी, खोमचे, कुल्फी वालों, नारियल वालों इत्यादि के विरुद्ध पावरहाउस में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सेक्टर-1 फ्लाई ओवर, पावरहाउस रेलवे स्टेशन चौक व साइकिल स्टैंड, पावरहाउस अंडरब्रिज रोड, सड़क नं.-1 तथा सुपेला चौक के पास अवैध कब्जेधारियों को हटाया गया। इसके साथ ही सुपेला चौक तथा फ्लाई ओवर के आसपास लगभग 80 ठेले, खोमचा, अस्थाई निर्माण को जेसीबी के मदद से हटाया गया। साथ ही स्थाई निर्माण करने वाले सभी कब्जेधारियों के ठेलों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया।   कार्यवाही में बड़ी संख्या में संयंत्र के अधिकारी व कार्मिक सहित पुलिस प्रशासन, जिला पुलिस बल, भिलाई नगर पालिक निगम के लोग भी शामिल थे। अवैध कब्जा हटाओ अभियान के दूसरे दिन भी कब्जाधारियों के विरूद्ध तगड़ी कार्यवाही की गई।  सड़क दुर्घटनाओं को रोकने ठेले, खोमचे व अतिक्रमणकारियों को हटाने का कार्य संयंत्र द्वारा समय-समय पर किया जाता रहा है। इस्पात नगरी के सभी नागरिकों, ठेले खोमचे व व्यवसाय करने वालों को चेतावनी दी गई कि सड़कों व सड़कों के किनारे अनावश्यक भीड़ ना लगाएं व अनुषासन बनायें रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि संपदा न्यायालय के निर्देष पर संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग ने इस अभियान के तहत कार्यवाही की है। इसके पूर्व शनिवार 9 दिसम्बर को भी कड़ी कार्यवाही की गई थी। प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश के लिए रूपए 5,00,856 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना 2026-27 जारी

मध्यप्रदेश के लिए रूपए 5,00,856 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना 2026-27 जारी

भोपाल मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने मंत्रालय में शुक्रवार को वित्त विभाग के अधिकारियों और…

32 minutes ago
बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी

बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी

रायपुर सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में…

42 minutes ago
विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार

विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय…

47 minutes ago
देवास के वारसी नगर से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई

देवास के वारसी नगर से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई

देवास गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को देवास के वारसी नगर से जैश…

47 minutes ago
एआई तकनीक से हाथी-मानव संघर्ष पर लगी लगाम, सुरक्षित हुए गांव और वन्यजीव

एआई तकनीक से हाथी-मानव संघर्ष पर लगी लगाम, सुरक्षित हुए गांव और वन्यजीव

रायपुर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को बड़ी सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी के विशेष प्रयासों…

1 hour ago