छत्तीसगढ़

CG : दोस्तों को पार्टी देने करता था चोरी, सलाखों में युवक

जशपुर। बगीचा पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो महंगी शराब पीने की लत के चलते चोरी जैसे गंभीर अपराध को अंजाम देता था। आरोपी प्रमोद खेस्स को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जहां उसने जुर्म कबूल करते हुए चोरी की पूरी कहानी बयां कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30,000 रुपए नगद जब्त किया है जबकि बाकी रकम उसने शराब पार्टी, घूमने-फिरने और ऐश-मौज में उड़ा दी।

मामला बगीचा थाना क्षेत्र के बूढ़ाडाँड़ गांव का है। 27 मई की रात को गांव के निवासी अविनाश कुमार गुप्ता के घर संचालित कियोस्क शाखा सेंटर से एक लाख बीस हजार रुपये चोरी हो गए थे। इस संबंध में उन्होंने बगीचा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामला संज्ञान में आते ही जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव का एक साधारण सा युवक, जो पहले मामूली शराब पिया करता था अब इन दिनों रोज महंगी शराब का सेवन कर रहा है और अपने दोस्तों को भी खुले हाथों से शराब पिला रहा है। इसके अलावा वह अक्सर बाहर घूमने-फिरने जाता देखा जा रहा है और पैसे लुटाने की प्रवृत्ति दिखा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेह के घेरे में आए प्रमोद खेस्स को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक दिन किसी काम से अविनाश गुप्ता के घर गया था जहां उसने उन्हें कमरे में रखे बैग से पैसे निकालते हुए देखा। उसी समय उसकी नियत खराब हो गई और उसने मौका पाकर घर में घुसकर बैग से पूरे 1,20,000 रुपए चुरा लिए। चोरी के बाद उसने बैग को बाहर फेंक दिया था ताकि किसी को शक न हो। आरोपी ने बताया कि उसने ज्यादातर रकम दोस्तों के साथ शराब पीने, घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में खर्च कर दी। फिलहाल आरोपी के पास बचे 30,000 रुपए को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

54 minutes ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

1 hour ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

1 hour ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

1 hour ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

2 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

2 hours ago