बलौदाबाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के भाटापारा रोड में चांवल से भरे हुए ट्रक के केबिन में आग लग गयी धुंआ निकलते देख वाहन चालक ने ट्रक को तत्काल सड़क किनारे खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई. ड्रायवर ने पुलिस और दमकल टीम को सूचना दी.


जानकारी के मुताबिक, ट्रक बिलाईगढ़ से चांवल भरकर अर्जुनी स्थित गोदाम में रखने जा रहा था. इसी बीच वाहन में आग लग गई. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड का सहयोग मांग तत्काल आग पर काबू करवाया. हालांकि जब तक काबू पाया जाता तब तक आग फैल चुकी थी और कैबिन सहित चांवल में भी आग लग चुकी थी. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
बता दें, कि आज जिले में आगजनी की यह दुसरी घटना है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. कोतवाली पुलिस आगे की जांच में जुट गयी है.
देवास. गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा देवास (मप्र) के वारसी नगर क्षेत्र से…
बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…
भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…
भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…