छत्तीसगढ़

CG : दो पैरेन्ट्स ने लिया बच्चों को गोद, बेहतर लालन-पालन करने कलेक्टर से किया वादा

रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के समक्ष कलेक्टर चेम्बर में आज दो पैरेन्टस ने मातृ निलियम संस्था के दो बच्चों को गोद लिया। इस मौके पर कलेक्टर गोयल ने दोनों पालकों को बधाई देते हुए कहा कि माता-पिता के लिए अपने बच्चे की जिम्मेदारी बड़ी होती है, इसे आप बखूबी निभाएं और अपने बच्चों का बेहतर लालन-पालन करें। कलेक्टर गोयल ने दोनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उन्नायक सेवा समिति के संचालक सिद्धांत शंकर मोहंती ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्था में अनाथ, एकल पालक, घुमन्तू, गुमशुदा, दिव्यांग, नशाशक्त, अभ्यर्पित बच्चों का यहां देखभाल किया जाता है। उक्त संस्था बच्चों के माता-पिता की खोज के लिए समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी करने के साथ-साथ सभी आवश्यक प्रयास करती है। माता-पिता की जानकारी नहीं मिलने पर संस्था द्वारा दत्तक ग्रहण के लिए बच्चे को विधिक रूप से स्वतंत्र घोषित कराया जाता है। विधिक रूप से स्वतंत्र होने के पश्चात ही बच्चे को गोद दिया जाता है। बच्चे को गोद लेने वाले व्यक्तियों के लिए यहां आनॅलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जाती है। जिसके पश्चात गोद लेने वाले इच्छुक पैरेन्ट्स को यहां के बच्चों को पूरे डाक्यूमेन्ट के साथ गोद दिया जाता है। उक्त संस्था से आज तक कुल 102 बच्चों को पैरेन्ट्स ने गोद लिया है। यहां अभी वर्तमान में 15 बच्चे है।

kgnews

Recent Posts

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

3 minutes ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

21 minutes ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

24 minutes ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

32 minutes ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

36 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 184 जोड़ों का हुआ था विवाह, सभी प्रावधानों का पालन

CG : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 184 जोड़ों का हुआ था विवाह, सभी प्रावधानों का पालन

रायपुर, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को दी गई उपहार सामग्री को…

39 minutes ago