छत्तीसगढ़

CG : जाम देखकर भड़के एसपी, बालको प्रबंधन को फटकारा

कोरबा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार व सरकार बदलते ही प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधिकारी एक्शन में आने लगे हैं। कड़े तेवर के लिए पहचाने जाने वाले कोरबा एसपी जितेंद्र शुक्ला भी बुधवार की सुबह तब एक्शन में दिखें, जब वे कटघोरा थाना में समीक्षा बैठक लेने विभागीय वाहन में जा रहे थे। बालको नगर के परसाभाठा बाजार के पास सड़क (रिंग रोड) पर भारी वाहनों की वजह से जाम लगा था। सड़क के दोनों दिशाओं में भारी वाहनों की लंबी कतार मिली।

स्कूल बसें व अन्य चार पहिया वाहन जाम में फंसे हुए थे। उन्होंने जानकारी ली तो पता चला कि कई घंटे से जाम लगा है, जहां से मुश्किल से दोपहिया वाहनों की आवाजाही हो पा रही है। जाम की वजह कुछ वाहनों चालकों की मनमानी बताई गई। फिर क्या था एसपी जितेंद्र शुक्ला पुलिस का डंडा लेकर सड़क पर उतरे और ऐसे वाहनों तक जाने लगे जिनके कारण जाम लगा था।

उनके पीछे-पीछे बालको के गार्ड दौड़े। आगे पहुंचने पर बेतरतीब ढंग से खड़ी वाहनों को देखते ही एसपी शुक्ला के तेवर सख्त हो गए, उन्होंने वाहनों पर लाठी बरसा दी। ऐसे वाहनों की जब्ती व कार्रवाई कराई गई। वहीं वे सड़क पर अव्यवस्था के लिए बालको प्रबंधन पर भी भड़के। मौके पर किसी अधिकारी के नहीं होने पर उन्होंने फोन लगाकर बालको प्रबंधन को जमकर फटकारते हुए व्यवस्था सुधारने की नसीहत दे डाली। इसके बाद बालको थाना की पुलिस टीम व बालको के सुरक्षा विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

3 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

3 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

3 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

3 hours ago