धमतरी , भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु युवाओं को तैयार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सहयोग से इनडोर स्टेडियम, धमतरी में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
आगामी 10 जनवरी 2026 से आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में धमतरी जिले के तकरीबन 600 अभ्यर्थी जिन्होंने अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है तथा जो भविष्य में तैयारी करना चाहते है,उनके लिए जिला प्रशासन द्वारा निशुल्क फिजिकल /मेडिकल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है ।
एसडीएम एवं जिला खेल अधिकारी पीयूष तिवारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है जिसमें पुरुष उम्मीदवारों को अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी,क्लर्क, स्टोर कीपर एवं ट्रेडसमैन के भर्ती से संबंधित शारीरिक दक्षता एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया जा रहा है ।
इस प्रशिक्षण में जिले के इच्छुक युवक भाग लेकर शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को दौड़, शारीरिक दक्षता अभ्यास, ऊँचाई–छाती माप, पुशअप, सिटअप सहित भर्ती प्रक्रिया की समस्त आवश्यक जानकारियाँ दी जा रही हैं।
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…
आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…