धमतरी । आज सुबह से रेलवे स्टेशन के आसपास से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। लगातार अल्टीमेटम देने के बाद रेलवे बोर्ड के पुलिस अधिकारी, जवान दलबल के साथ धमतरी पहुंचे। अब तोडफ़ोड़ शुरू हुई। इधर पहली मंजिल की ढलाई के बाद परिसर में वॉल बनाने का काम जारी है। इसके लिए पटरी के दोनों साइड से 15-17 मकानों को हटाएंगे। मध्य भारत की सबसे पुरानी छोटी रेल लाइन को बड़ी रेल लाइन में बदलने के लिए करीब 550 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। धमतरी से केन्द्री तक करीब 67.20 किमी के इस प्रोजेक्ट को दिसंबर-2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है, लेकिन इसे समय पर पूरा करने में स्थानीय प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।
स्टेशन परिसर में काम में तेजी लाने रेलवे प्रभावितों को हटाने अब तक रेलवे प्रशासन 3 बार जिला प्रशासन को पत्र लिख चुका है। इधर केन्द्र सरकार ने धमतरी में बड़ी रेल लाइन परियोजना की स्वीकृति दी है। मध्य भारत में सबसे पुरानी छोटी रेल लाइन को बड़ी रेल लाइन के रूप में तब्दील करने के लिए करीब 554 करोड़ रुपए मिली है। इसमें 70 करोड़ की लागत से गुड्स टर्मिनल बनेगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार धमतरी से केन्द्री तक करीब 67.20 किमी की इस प्रोजेक्ट के काम को दिसंबर-2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…
सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…
जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…
पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता एमसीबी/ अमृतधारा जलप्रपात में…