छत्तीसगढ़

CG : धमधा के किसानों ने पाकिस्तान भेजना बंद किया टमाटर,

भिलाई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के किसानों ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पाकिस्तान को टमाटर भेजना बंद करने का संकल्प लिया है। यह फैसला राष्ट्रहित में जनजागरूकता के रूप में लिया गया है और पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है।

टमाटर की सबसे बड़ी पैदावार वाला क्षेत्र
धमधा ब्लॉक प्रदेशभर में सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक क्षेत्र है। यहां 9514 हेक्टेयर क्षेत्र में टमाटर की खेती होती है, जिससे 1.90 लाख मीट्रिक टन टमाटर का उत्पादन होता है। इस क्षेत्र के 99 प्रतिशत किसान पहले पाकिस्तान को लगभग 1.10 लाख मीट्रिक टन टमाटर भेजते थे, जिसे अब पूरी तरह से रोक दिया गया है।

किसानों की देशभक्ति से भरा फैसला
संदीप सोलंकी (डोमा पथरिया) ने 16 एकड़ में टमाटर की खेती की है। उनका टमाटर पहले पाकिस्तान भेजा जाता था, लेकिन अब वे खुद का निर्णय लेकर इसे अन्य राज्यों में भेज रहे हैं।

पोखराज (कन्हारपुरी) ने 30 एकड़ में टमाटर लगाया है। वे अब उत्तर भारत के बाजारों में आपूर्ति कर रहे हैं।

लीमन साहू (पथरिया) ने 13 एकड़ में उत्पादन किया और साफ कहा कि अब पाकिस्तान नहीं, केवल देश के भीतर व्यापार करेंगे।

कैसे जाता था टमाटर पाकिस्तान
किसानों के अनुसार, टमाटर राष्ट्रीय एजेंटों के माध्यम से रायपुर, गोरखपुर, नेपाल होते हुए पाकिस्तान पहुंचाया जाता था। रायपुर के होटलों में रुकने वाले ये एजेंट लोकल बिचौलियों से संपर्क करते और सीधे खेतों से सौदा तय कर ट्रक भेजते थे।

अब यहां भेज रहे हैं टमाटर
पाकिस्तान भेजना बंद करने के बाद किसान अब नागपुर, नासिक, यूपी, दिल्ली, आंध्रप्रदेश के व्यापारियों को टमाटर बेच रहे हैं। वर्तमान में टमाटर की कीमत 200 रुपए प्रति कैरेट चल रही है।

किसानों की यह पहल बनी देशभक्ति की मिसाल

धमधा के किसानों ने यह फैसला किसी सरकारी आदेश से नहीं, स्वेच्छा से राष्ट्रप्रेम के भाव से लिया है। उन्होंने साफ कहा कि देश पहले है, मुनाफा बाद में। ऐसे समय में जब सीमा पर सैनिक ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई कर रहे हैं, किसान अपने हिस्से की देशभक्ति निभा रहे हैं।

यह फैसला अब न सिर्फ धमधा ब्लॉक, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के किसानों के लिए प्रेरणा बन गया है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

3 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

3 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

3 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

4 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

4 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

4 hours ago