मुंगेली के थाना लोरमी इलाके में एक युवक को धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे में पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
मृतक के पिता मनराखन यादव ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि मोहल्ले का राजू साहू और उसके भाई दिलू साहू ने उनके बेटे पोखन यादव को जान से मारने की धमकी दी थी। पोखन जब घर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। काफी खोजने पर पोखन का शव खाम्ही शराब भठ्ठी के पास मिला। आरोपी राजू साहू, बिलू साहू और दुर्गेश साहू उर्फ बुलाटी ने पोखन यादव को धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी है।
इंदौर मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…
भोपाल भोपाल में 1984 में हुए भीषण गैस कांड की याद में अब एक भव्य…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…