छत्तीसगढ़

बालोद : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत

जिले के डौंडी चेकपोस्ट के पास गुरुवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। चेकपोस्ट से 500 मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार लाल रंग की ब्रेजा कार ने मोटर साइकिल में सवार तीन युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्रपाल कोर्राम पिता उत्तम कोर्राम (23वर्ष) निवासी झुर्राटोला, जितेश दर्रो पिता स्वर्गीय वीर दर्रो (26वर्ष) निवासी कुआगोंदी एवं छूलेश्वर खुर्श्याम पिता घासी (28वर्ष) डौंडी से अपने गांव कुआगोंदी और झुर्राटोला जा रहे थे। इसी दौरान कच्चे से डौंडी की तरफ आ रही ब्रेजा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। छत्रपाल कोर्राम की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, और वही जितेश एवं छूलेश्वर को प्राथमिकी इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर करते वक्त मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस मौके पर आरोपित कार चालक की खोजबीन कर रही है। वहीं शव का पंचनामा शुक्रवार को किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी कार चालक बालोद जिला मुख्यालय के किसी सीमेंट-छड़ कारोबारी के परिवार से ताल्लुक रखता है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

9 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

9 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

10 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

10 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

10 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

10 hours ago