CG : धोधा विद्युत उपकेन्द्र की क्षमता में वृद्धि 10 ग्रामों के 4233 उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

रायपुर, मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम धोधा स्थित 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। यहां लगभग 73 लाख रुपए की लागत से 3.15 एम.वी.ए. अतिरिक्त नया पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है, जिससे अब इस उपकेन्द्र की कुल क्षमता 6.30 एम.वी.ए. हो गई है। सीएसपीडीसीएल राजनांदगांव के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट द्वारा इसे चार्ज किया गया।
यह अधोसंरचनात्मक कार्य किसानों एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और लोड शेडिंग की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व में इस उपकेन्द्र में एकमात्र 3.15 एम.वी.ए. ट्रांसफॉर्मर स्थापित था, जो विशेषकर धान की फसल के सीजन में अत्यधिक लोड के चलते ओवरलोड हो जाता था, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होती थी। अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की स्थापना से गुणवत्तापूर्ण, स्थिर वोल्टेज पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने बताया कि यह कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना की मंशानुरूप ग्रामीण अंचलों में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में किया गया है। उन्होंने इसे किसानों के हित में लिया गया निर्णय बताते हुए कहा कि अतिरिक्त क्षमता जुड़ने से अब विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारू होगी और उपभोक्ताओं को रात्रिकालीन सिंचाई एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में सुविधा मिलेगी।
उक्त उपकेन्द्र से ग्राम छिराहीडीह, मजगांव, बाबूर, गोखना, पर्थरा, भुरभुसी, धोधा, बिरनपुरकला, कालेगोंडी एवं हनईबंद के कुल 4233 उपभोक्ताओं को सीधा लाभ प्राप्त होगा। सेलट ने विभाग के अधिकारियों और तकनीकी टीम को इस कार्य के सफल संपादन हेतु बधाई दी। 

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago