छत्तीसगढ़

CG : नए कपड़े की खरीदी पर उपजा विवाद, पति ने किया पत्नी का मर्डर

रायगढ़ । जिला के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है, जिसमें पति ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम फूलीकुंडा में रहने वाला पंचराम पंडो अपनी पत्नी सुमारी पंडो 25 साल को लेकर लारीपानी सप्ताहिक बाजार गया था। यहां दोनों ने खरीददारी की, तो सुमारी ने उसे अपने लिए कुछ कपड़े खरीदने की बात कही।

तब पंचराम ने कपड़ा दिलाने से इंकार कर दिया। ऐसे में दोनों के बीच विवाद उपज गया। बाजार से दोनों घर लौट रहे थे, पर विवाद खत्म नहीं होने पर पंचराम उसे आधे रास्ते में छोड़कर अकेले घर चला गया। इसके बाद महिला भी किसी तरह अपने घर पहंुची, लेकिन रात में करीब 11 बजे उनके बीच फिर से कपड़ा नहीं दिलाने की बात को लेकर विवाद उपजा। तब पंचराम ने घर में रखे चुल्हा जलाने के लकड़ी से उसके सिर के पीछे व आंख के पास प्राणघातक वार कर दिया। इससे सुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में लैलूंगा पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया गया और उस लकड़ी को जब्त कर लिया गया है। जिससे उसने अपनी पत्नी के सिर पर वार किया था। बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था और उनका एक छोटा बच्चा है। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड में भेज दिया है।

kgnews

Recent Posts

CG : गांजा की खेप आई10 कार से जब्त, कीमत 13 लाख रूपए …

CG : गांजा की खेप आई10 कार से जब्त, कीमत 13 लाख रूपए …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे "ऑपरेशन आघात"…

3 minutes ago
CG : RPF जवान का हथियार चोरी, आरोपी को 6 साल की सजा …

CG : RPF जवान का हथियार चोरी, आरोपी को 6 साल की सजा …

बिलासपुर. आरपीएफ जवान के हथियार चोरी मामले में विशेष रेलवे न्यायालय ने आरोपी रंजीत मरकाम…

9 minutes ago
CG : 3 बाल अपराधी फरार, अंबिकापुर प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर में हड़कंप …

CG : 3 बाल अपराधी फरार, अंबिकापुर प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर में हड़कंप …

अंबिकापुर। अंबिकापुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से तीन अपचारी बालक फरार हो गए। बाथरूम…

12 minutes ago
CG : बिलासपुर में मलेरिया का कहर, कई बच्चे चपेट में …

CG : बिलासपुर में मलेरिया का कहर, कई बच्चे चपेट में …

बिलासपुर। जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में एक बार फिर मलेरिया के…

18 minutes ago
CG : बाजार में कछुआ की बिक्री, वन विभाग ने पकड़ा …

CG : बाजार में कछुआ की बिक्री, वन विभाग ने पकड़ा …

कांकेर। जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

56 minutes ago