छत्तीसगढ़

CG : गांजा की खेप आई10 कार से जब्त, कीमत 13 लाख रूपए …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना लैलूंगा पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश गांजा की बड़ी खेप ले जा रहे एक अंतर्राज्यीय तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 26.484 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त आई10 कार जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार ओडिशा सीमा से गांजा तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की आई10 कार क्रमांक OD-15-P-1800 में ओडिशा से अवैध गांजा लेकर लैलूंगा-पत्थलगांव मार्ग से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर संभावित मार्ग पर नाकाबंदी कराई। उप निरीक्षक चंद्रकुमार सिंगार के नेतृत्व में कटकलिया-फोकटपारा तिराहा के पास घेराबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की कार आते दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता से घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अर्जुन उपाध्याय (24 वर्ष), निवासी कैथापुर, थाना राजा तालाब, जिला वाराणसी (उत्तर प्रदेश) बताया तथा ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश ले जाने की बात स्वीकार की। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन की तलाशी लेने पर कार के भीतर 13 पैकेट खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से सीलबंद गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराने पर कुल 26.484 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 13,24,200 रुपये आंकी गई। पुलिस ने गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त आई10 कार जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है, भी जब्त की। इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल 16,24,200 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…

10 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…

11 minutes ago
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

सूरजपुर  जिले के धरमपुर गांव में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह भारी…

36 minutes ago
प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी

प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी

प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला…

47 minutes ago
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे…

48 minutes ago
केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल …

52 minutes ago