Home » CG: नक्शा-खसरा के लिए भटकेंगे किसान, हड़ताल का पड़ेगा असर

CG: नक्शा-खसरा के लिए भटकेंगे किसान, हड़ताल का पड़ेगा असर

07/07/2024

रायपुर । छत्तीसगढ़ की पहचान पूरे प्रदेश में कृषि प्रधान राज्य के तौर पर है। कृषि प्रधान राज्य होने के नाते यहां पहली बारिश के साथ कृषि कार्य शुरू हो चुका है। लेकिन कृषि कार्य शुरू होने के साथ ही किसानों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। दरअसल प्रदेश के पटवारियों ने अपनी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर कल यानि 8 जुलाई से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। वहीं, पटवारी संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए दो दिन का अल्टीमेटम भी दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पटवारी संघ 32 सूत्रीय मांगों को लेकर आठ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। ऑनलाइन काम के लिए कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट जैसी सुविधाओं की मांग की गई है। साथ ही ऑनलाइन एप भुइंया में नक्शा, बटांकन संशोधन को लेकर आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए मांग की गई है। इसके लिए उन्होंने जिले स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना की मांग की है।

Leave a comment