नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को भी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार इस मुठभेड़ में जवानों ने एक और नक्सली मार गिराया है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब सुरक्षा बल के जवान गुरुवार को अबूझमाड़ इलाके में हुए मुठभेड़ में मारे गए सात नक्सलियों के शव को लेकर कैंप की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है।
नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती पल्लेवाया हांदावाडा क्षेत्र में प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमिटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की टीमें संयुक्त नक्सल गश्त सर्च अभियान पर निकली थी। शुक्रवार को जब नक्सलियों के शव को लेकर जवान वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। एसटीएफ के जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा संभाला और सुरक्षित आड़ लेते हुए जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के बाद सर्च में एक वर्दीधारी नक्सली का शव और हथियार बरामद हुए हैं
रायपुर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने…
भोपाल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों…
रायपुर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मंगलवार को रायगढ़ जिले में प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों…