छत्तीसगढ़

CG : नक्‍सलियों के शव लेकर लौट रहे जवानों पर फायरिंग

  नारायणपुर जिले के नक्‍सल प्रभावित अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को भी जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार इस मुठभेड़ में जवानों ने एक और नक्‍सली मार गिराया है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ उस वक्‍त हुई जब सुरक्षा बल के जवान गुरुवार को अबूझमाड़ इलाके में हुए मुठभेड़ में मारे गए सात नक्‍सलियों के शव को लेकर कैंप की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में एक नक्‍सली के मारे जाने की खबर है।

नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती पल्लेवाया हांदावाडा क्षेत्र में प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमिटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की टीमें संयुक्त नक्सल गश्त सर्च अभियान पर निकली थी। शुक्रवार को जब नक्‍सलियों के शव को लेकर जवान वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। एसटीएफ के जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा संभाला और सुरक्षित आड़ लेते हुए जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के बाद सर्च में एक वर्दीधारी नक्सली का शव और हथियार बरामद हुए हैं

kgnews

Recent Posts

रायपुर में फर्जी अंकसूची के सहारे GST विभाग में मिली नौकरी, दो कर्मचारी बर्खास्त

रायपुर में फर्जी अंकसूची के सहारे GST विभाग में मिली नौकरी, दो कर्मचारी बर्खास्त

रायपुर. फर्जी अंकसूची के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई…

15 minutes ago
MP सरकार ने फिर लिया ₹3,600 करोड़ का कर्ज, राज्य पर कुल देनदारी ₹5.61 लाख करोड़ के पार

MP सरकार ने फिर लिया ₹3,600 करोड़ का कर्ज, राज्य पर कुल देनदारी ₹5.61 लाख करोड़ के पार

भोपाल मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने मंगलवार को बाजार से 3,600 करोड़ रुपए…

19 minutes ago
जब्त मवेशियों की कस्टडी पर बड़ा फैसला आएगा, हाईकोर्ट तय करेगी कोर्ट के अधिकार

जब्त मवेशियों की कस्टडी पर बड़ा फैसला आएगा, हाईकोर्ट तय करेगी कोर्ट के अधिकार

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने गोवंश की जब्ती और उनकी अंतरिम कस्टडी को लेकर एक कानूनी सवाल…

1 hour ago
राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित

राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित 5वीं…

2 hours ago
दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास

दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास 10 वर्ष…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

2 hours ago