छत्तीसगढ़

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, इन जिलों में वोटिंग जारी …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम व उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. प्रदेशभर में 1,310 रिक्त पदों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. आज शाम 5 बजे तक मतदान किया जा सकेगा. मतगणना 4 जून को होगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे. निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के 5 पद, पार्षद के 77 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 10 पद, सरपंच के 82 पद और पंच के 1,136 पदों के लिए वोटिंग हो रही है. निकाय चुनाव में कुल 31,928 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि पंचायत चुनाव में 1,02,797 मतदाता मतदान करेंगे. नगरीय निकाय में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. वहीं पंचायतों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी.

कबीरधाम जिले की नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. यहां अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं. नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय संतोष मिश्रा के निधन के बाद यह पद रिक्त हुआ था. भाजपा ने सरिता संतोष मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने रोशन वैष्णव पर दांव लगाया है. वहीं कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे अजय यादव मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं. नगर पंचायत के 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां कुल 5,142 मतदाता हैं, जिनमें 2,651 पुरुष और 2,491 महिला मतदाता शामिल हैं. मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 4 जून को की जाएगी.

kgnews

Recent Posts

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

42 minutes ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

2 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

2 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

2 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

2 hours ago