छत्तीसगढ़

CG : नगर निगम रायपुर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न महापौर मीनल चौबे सहित पार्षदों ने ली शपथ

रायपुर । नगर निगम अंतर्गत नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव से , विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता सांसद , मंत्री और विधायक गण नगर निगम रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के साक्षी बने।

इंडोर स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सर्वप्रथम रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने शपथ ग्रहण की उसके पश्चात सभी 70 वार्डो के पार्षदों ने क्रमशः एक एक कर शपथ ग्रहण की जैसे ही नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने कहा ” मैं मीनल चौबे नवनिर्वाचित महापौर रायपुर नगर पालिक निगम ईश्वर की शपथ लेती हूं कि मैं सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करती हूं कि विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और तथा भारत संप्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगी तथा सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी धन्यवाद जय जय श्री राम ” वैसे ही पूरा इंडोर स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा मीनल चौबे जिंदाबाद और भाजपा जिंदाबाद के नारे  स्टेडियम   में गूंजने लगे। महापौर मीनल चौबे के पश्चात सभी 70 वार्डो के पार्षदों ने क्रमशः उनके बाद एक एक करके शपथ ग्रहण की पार्षदों में पहली शपथ वीर सावरकर नगर वार्ड पार्षद से शुरू हुई और अंतिम पार्षद के रूप में संत रविदास वॉर्ड क्रमांक 70 के युवा पार्षद अर्जुन यादव ने ली ।

रायपुर नगर निगम को संवारने का संकल्प जनता की कसौटी पर खरा उतरना ध्येय:- मीनल चौबे

रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा राजधानी के नगर निगम का महापौर चुना जाना सुखद अनुभव है और रायपुर की प्रबुद्ध जनता के आशीर्वाद के बिना यह असंभव था मेयर नगर निगम को नए सिरे से संवारना हमारा प्रथम संकल्प है और हम अपने संकल्प पर त्वरित प्रभाव से कार्य चालू कर चुके हैं साथ ही रायपुर की जनता ने जिस विश्वास के साथ हमे मतदान किया है उस विश्वास में खरा उतरना हमारी प्राथमिकता है।

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह छत्तीसगढ़ के राजनीतिक सितारों से सजा हुआ था साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति प्रस्तुति देने वाली प्रसिद्ध कलाकार आरू साहू ने अपनी प्रस्तुति भी दी आज आयोजित समारोह में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव , रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम , मंत्री ओ. पी. चौधरी रायपुर पश्चिम विधायक और रायपुर नगर निगम चुनाव संचालक राजेश मूणत , विधायक पुरंदर मिश्रा , विधायक सुनील सोनी , विधायक मोतीलाल साहू , विधायक अनुज शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर  सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता और नगर निगम क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे ।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago