छत्तीसगढ़

CG : नववर्ष 2026 का जश्न गंगरेल में, सैलानियों से गुलजार हुआ बांध परिसर

संगीत, संस्कृति और मनोरंजन का संगमः गंगरेल न्यू ईयर फेस्ट में उमड़ा जनसैलाब

धमतरी। नववर्ष 2026 के स्वागत में जिला पर्यटन समिति, धमतरी द्वारा गंगरेल बांध परिसर में चार दिवसीय भव्य “न्यू ईयर फेस्ट” का शुभारंभ आज हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह उत्सव 1 जनवरी से 4 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटक एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं।

नववर्ष के पहले ही दिन गंगरेल बांध परिसर उत्सवमय माहौल से सराबोर नजर आया। धमतरी सहित आसपास के जिलों से पहुंचे सैलानी हिंदी फिल्मी गीतों एवं छत्तीसगढ़ी लोकधुन “महुआ झरे” की मधुर धुनों पर झूमते नजर आए। बच्चों, युवाओं, युवतियों तथा परिवार के साथ आए पर्यटकों ने आयोजन का भरपूर आनंद लिया और इसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

भिलाई से गंगरेल भ्रमण पर आए तुषार एवं भूमिका राजपूत ने बताया कि जिला पर्यटन समिति द्वारा किया गया यह आयोजन अत्यंत व्यवस्थित, सुरक्षित एवं मनोरंजक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति से भी लोगों को परिचित कराते हैं। वहीं रायपुर, दुर्ग एवं कांकेर से आए पर्यटकों ने भी गंगरेल की प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ वातावरण एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस न्यू ईयर फेस्ट का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल गंगरेल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना, स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहित करना, क्षेत्रीय संस्कृति को मंच प्रदान करना तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। उत्सव के अंतर्गत संगीत कार्यक्रम, लाइव डीजे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, फूड स्टॉल, मनोरंजन गतिविधियाँ एवं बोनफायर जैसे विशेष आकर्षण शामिल किए गए हैं, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

उत्सव के दौरान प्रतिभागियों के लिए आकर्षक उपहार, ट्रॉफी, विशेष पुरस्कार एवं सरप्राइज रिवॉर्ड की भी व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ा है।

गंगरेल बांध की मनोहारी प्राकृतिक छटा के बीच आयोजित यह न्यू ईयर फेस्ट नववर्ष को यादगार बनाने का एक अनूठा अवसर सिद्ध हो रहा है। जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन समिति ने नागरिकों एवं पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उत्सव का आनंद लेने तथा धमतरी जिले की पर्यटन छवि को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया

राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…

5 hours ago
नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत से बढ़ा विवाद, आरंग CMO ने आरोपों को बताया निराधार

आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…

6 hours ago
पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

पीएम आवास राशि विवाद में बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर ने जनपद CEO को किया सस्पेंड

दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…

7 hours ago
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…

7 hours ago
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…

7 hours ago
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था

मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…

7 hours ago