रायपुर। नशेड़ी बदमाश ने फतेहशाह मार्केट में दुकानदारों के साथ मारपीट की है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद और शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नशेड़ी बदमाश का नाम वसीम खान उर्फ मम्मा बताया जा रहा है, रोजाना बदमाश वहां अशांति पैदा करने की कोशिश में लगा रहता है।
वारदात के बाद से दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि नशेड़ी बदमाश वसीम खान कई बार अलग-अलग थानो से जेल जा चुका है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा मामूली धाराओ में FIR दर्ज की गई है। जिससे देर रात आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव भी किया। कोतवाली पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
बता दें कि रायपुर शहर के हर गलियों में वसीम खान उर्फ मम्मा जैसे गुंडे मिलेंगे, जो छोटे-छोटे दुकानदारों को धमकी देकर वसूली करते है। सीधे साधे लोग जो छोटे-मोटे व्यापार के सहारे जीवन यापन कर रहे है वे पुलिस कहचरी का चक्कर नहीं काटना चाहते। पुलिस को ऐसे गुंडों पर सख्ती बरतनी चाहिए।
बिलासपुर. खेत समतलीकरण के नाम पर किसान से 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले…
बलरामपुर। जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. बिजली गिरने से मां और बेटी की मौत…
राजनांदगांव। नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने वाले आरोपी…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान छत्तीसगढ़ योग…
"स्कूल चलें अभियान के दौरान ही कराएं सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण : मुख्यमंत्री डॉ.…
धमधा। धमधा विकासखंड के ग्राम धरमपुरा में स्थित खसरा नंबर 466 एवं 467 की करोड़ों…