छत्तीसगढ़

CG : नहर से शव बरामद, मृतक लापता था 2 दिन से …

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंगलवार सुबह खूंटाघाट के छोटी नहर में एक वृद्ध का शव मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक वृद्ध के शव को सांधीपारा वार्ड क्रमांक 7 के खूंटाघाट स्थित छोटी नहर में तैरते हुए देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही जांच शुरु कर दी है। मृतक की पहचान कनक कुमार राज (65) के रूप में हुई है, जो कि सांधीपारा का रहने वाला था और रविवार से लापता था। परिजन भी उसकी तलाश में लगे थे। इस बीच मंगलवार सुबह उसकी लाश छोटी नहर में तैरते हुई मिली। फिलहाल मौत के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है और पुलिस ने भी हर पहलू से मामले की जांच शुरु कर दी है।

kgnews

Recent Posts

‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

खैरागढ़. राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका के वार्ड क्रमांक-14 से महज एक वोट से…

57 minutes ago
डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा - मुख्यमंत्री विष्णु देव…

1 hour ago
CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के…

2 hours ago
उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया   मध्य प्रदेश के उमरिया जिले दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है,…

2 hours ago
बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

खरियार रोड/रायपुर. ओडिशा के नुआपड़ा जिले के पाटदर्हा संरक्षित वन में जवानों ने एक माओवादी…

2 hours ago
रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की…

2 hours ago