छत्तीसगढ़

CG : नारायणपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, हथियारों के साथ डिजिटल उपकरण जब्त…

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। बीएसएफ की टीम ने सोनपुर क्षेत्र के कदेर जंगल में नक्सलियों का एक बड़ा डंप बरामद किया, जहां से हथियार, गोला-बारूद और बड़ी मात्रा में डिजिटल संचार उपकरण जब्त किए गए। अधिकारियों का मानना है कि इन उपकरणों की जांच से नक्सली नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने 78 मेमोरी कार्ड, 6 पेन ड्राइव, जीपीएस, आरएफ डिटेक्टर, एंटीना समेत अन्य संचार उपकरण बरामद किए। इसके अलावा डंप से आठ राइफल और बंदूकें, दो बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) तथा भारी मात्रा में गोला-बारूद भी मिला।

बम निरोधक दस्ते ने मौके पर बरामद 44 बीजीएल शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट किया। सर्चिंग के दौरान नक्सली साहित्य, वर्दियां और चिकित्सा सामग्री भी बरामद की गई। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बरामद डिजिटल उपकरणों की तकनीकी जांच कर नक्सली संगठन के नेटवर्क, गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान लगातार जारी रहेगा और पुराने ठिकानों व छिपे डंप की तलाश तेज की जाएगी। इस कार्रवाई को क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

2 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

3 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

4 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

4 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

4 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

5 hours ago