कोरबा। वनमंडल अंतर्गत पसरखेत रेंज के बगधरी डांड जंगल में दो दिन पहले जन्मे नवजात नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार शावक बेहद कमजोर हालत में जन्मा था और जन्म के बाद से ही उसे निमोनिया हो गया था, जिससे उसकी सांसें थम गईं। जानकारी के मुताबिक, नवजात हाथी के जन्म की सूचना मिलते ही कोरबा वनमंडल की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन मादा हाथी के आक्रामक व्यवहार के चलते किसी तरह की चिकित्सकीय सहायता नहीं दी जा सकी। बारिश और ठंड ने शिशु हाथी की हालत और बिगाड़ दी। आज सुबह जैसे ही मादा हाथी नवजात से कुछ देर के लिए दूर गई, वनकर्मी नवजात को रेंज ऑफिस लाए और पशु चिकित्सक से जांच करवाई।
लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। निमोनिया से उसकी हालत नाजुक हो गई थी और उसने दम तोड़ दिया। वन विभाग ने शावक के शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया।
उज्जैन धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…
रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …
रायपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन…
रायपुर : जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक, जैविक और टिकाऊ कृषि…
जबलपुर नगर निगम और यूएन वूमेन के सांझा प्रयास से "सेफ सिटीज एंड सेफ पब्लिक…