CG : निरस्त ट्रेनें बहाल, यात्रियों को बड़ी राहत
बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए चांपा स्टेशन में प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही 7 जून से 19 जून 2026 के बीच रद्द की गई सभी यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड में चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन को जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित था।
इस कार्य के चलते कई ट्रेनों को निरस्त करने तथा कुछ के मार्ग और समय में बदलाव की घोषणा की गई थी। इस कार्य को फिलहाल टाल दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित होने के कारण पहले से रद्द की गई सभी ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग, समय और तिथि के अनुसार संचालित होंगी।
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश को नशा मुक्त करने के उद्देश्य…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले को तकनीकी विकास, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर स्थित संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर शहर में उत्पन्न…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के गांधी हाल में पुण्य श्लोका…
रायपुर सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार का दायित्व है कि…