CG : निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण : सभी मतदाताओं को फोटो देने की आवश्यकता नहीं है

फोटो से संतुष्ट नहीं हैं, फोटो धुंधला है अथवा अस्पष्ट है ऐसी स्थिति में मतदाता चाहे तो दे सकते हैं अपना नवीन फोटो

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित कराया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा 04 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर मतदाताओं से विधिवत् भरा हुआ गणना पत्रक प्राप्त करेंगे। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा वितरित गणना पत्रक में यदि मतदाता अपने फोटो से संतुष्ट नहीं है या फोटो धुंधला है अथवा अस्पष्ट है, ऐसी स्थिति में मतदाता चाहे तो अपना नवीन फोटो उपलब्ध होने पर बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करा सकेंगे। बूथ लेवल अधिकारी भी डायरेक्ट बीएलओ ऐप के माध्यम से फोटो खिंचकर अपलोड करेगें। सभी मतदाताओं को फोटो देने की आवश्यकता नहीं है।
           मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को परिपत्र जारी कर कहा गया है कि मतदाताओं को अनिवार्यतः नवीन फोटो उपलब्ध कराने संबंधी मतदाताओं के मध्य फैल रही भ्रांतियों के संबंध में मतदाताओं को जागरूक किया जाए। साथ ही सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लाएं और जिला स्तर पर सभी राजनैतिक दलों की बैठक लेकर वस्तुस्थिति से अवगत कराएं।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

6 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

6 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

6 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

6 hours ago