छत्तीसगढ़

CG : पति का झाड़ फूंक कराने पहुंची महिला की हत्या, सुहाग ही निकला कातिल

जांजगीर-चांपा जिले में पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी का लगा काट दिया। पति की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, इसलिए इलाज कराने के लिए मजार गया था। वहां रात रुकने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के भंडार गांव निवासी विदेश पैकरा (30) की पेट दर्ज के चलते अक्सर तबीयत खराब रहती थी। इसलिए पत्नी देवती पैकरा (26) के साथ इलाज कराने के लिए 4 जून को बलौदा के मीरादतार मजार आए थे। जहां इलाज करवाया।

लेकिन अच्छा नहीं लगने पर विदेश ने पत्नी देवती से कहा कि, घर चलते हैं। जिस पर पत्नी नहीं मानी और सुबह जाने की बात कहने लगी। रात रुकने पर 5 जून की आधी रात गुस्से में पति ने हाथ से उसका मुंह दबाया, फिर चाकू से पेट और गले में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन चौकीदार सरजू चौहान जब सुबह 4 बजे उठा, तो देवकी पैकरा को 3 से 4 बार आवाज दिया, मगर उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके पास जाकर देखा तो सिर पर चोट के निशान मिले। खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसका पति भी मौके पर नहीं था। इसकी सूचना बलौदा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जांच के दौरान 6 जून को आरोपी पति विदेश पैकरा को गांव में ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसमें हत्या करना स्वीकार किया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंचराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के…

3 minutes ago
राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…

5 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रमन नाहटा को बिजली खर्च की चिंता से मिली राहत

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रमन नाहटा को बिजली खर्च की चिंता से मिली राहत

- बिजली बिल हुआ शून्य, ईवी चार्जिंग भी हुई आसान- सरकार की सहायता से सौर…

7 minutes ago

जगदलपुर में पार्किंग विवाद में बुजुर्ग गार्ड की बेरहमी से पिटाई, युवक ने घसीट-घसीटकर किया हमला

जगदलपुर. शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

13 minutes ago
कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी

कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी

कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी मुख्यमंत्री…

53 minutes ago