छत्तीसगढ़

CG : पत्नी के सुसाइड की खबर सुनकर पति ने भी जान देने की कोशिश की, परिजन सदमे में …

धमतरी। जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पति सदमे में आ गया और उसने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि आसपास के लोगों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरा मामला मामला धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसपारा वार्ड का है। जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय दुर्गा यादव की शादी करीब दो साल पहले रायपुर जिले के परखंदा गांव से धमतरी के बांसपारा वार्ड निवासी पुरुषोत्तम यादव से हुई थी। शनिवार को दुर्गा यादव ने अपने घर की खिड़की में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति पुरुषोत्तम यादव गहरे सदमे में आ गया और उसने भी उसी फंदे से आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उसे देख लिया और तत्काल बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे शारीरिक समस्या की बात सामने आई है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

2 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

2 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

3 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

3 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

3 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

4 hours ago