कलेक्टर एवं आम नागरिकों ने झाड़ू लगाकर और श्रम दान कर स्वच्छता अभियान में बटाया हाथ
गौरेला पेंड्रा मरवाही, स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने, उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही जिले के पर्यटन स्थलों में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से आज कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, आम नागरिकों एवं अधिकारीयों-कर्मचारियों ने विकासखण्ड गौरेला के ग्राम पंचायत थाड़पथरा के पर्यटन स्थल दुर्गाधारा में झाड़ू लगाकर और श्रम दान कर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया। उन्होंने लोगों अपील की कि पॉलीथिन और प्लास्टि के उपयोग करने के स्थान पर दोना पत्तल का उपयोग करे, इससे पर्यावरण साफ और स्वच्छ रहेगा तथा इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
कलेक्टर ने आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन अपने-अपने ग्रामों में अवश्य रूप से करने की अपील की, ताकि हमारा गांव स्वच्छ और सुंदर बन सके। उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को शपथ भी दिलाया। इस अभियान में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेक, ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, तैलीय सदन का किया लोकार्पण रायपुर. उप मुख्यमंत्री…
स्व सहायता समूह से मिला संबल, हुनर बना रोजगार और पहचान रायपुर , कभी परिवार…
अवैध उत्खनन मार्ग ध्वस्त, दो वाहन जब्त रायपुर , बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन…
लक्ष्य बनाकर चलें और मेहनत एवं लगन से करें पढ़ाई राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
कतार बोनी और नैनो डीएपी राजनांदगांव । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अद्यतन दीर्घावधि…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों…